शुकरुल्लापुर/फर्रुखाबाद |
शुकरुल्लापुर ओवरब्रिज की मरम्मत के कारण पुलिस प्रशासन ने रुट डाइवर्जन किया है।पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को अवगत कराया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के निर्देशानुसार GAWAR CONSTRUCTION LIMITED द्वारा शुकरुल्लापुर पुल पर एक्सपेंशन जाइंट्स (Expansion Joints)के प्रतिस्थापन एवं मरम्मत का आवश्यक कार्य 9 जुलाई से 11 जुलाई 26 तक किया जाएगा। मरम्मत कार्य के दौरान शुकरुल्लापुर पुल पर समस्त वाहनों के आवागमन हेतु पूर्णतः बंद रहेग।इस अवधि में किसी भी प्रकार का यातायात पुल से संचालित नहीं किया जाएगा।पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने वाहन चालकों एवं आमजन से अनुरोध किया है कि यदि उन्हें उक्त अवधि में यात्रा करनी हो तो गंतव्य के लिए समय से पूर्व प्रस्थान करें।अथवा प्रशासन द्वारा निर्धारित विकल्प मार्गो और डायवर्सन व्यवस्था का उपयोग करें। जिससे अनावश्यक असुविधा एवं बिलंब से बचा जा सके। यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने हेतु निर्धारित डायवर्जन मार्गो पर यातायात पुलिस एवं स्थानीय पुलिस बल तैनात रहेगा,जो यातायात को सुरक्षित एवं व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करेगा।सभी वाहन चालकों से अनुरोध है कि ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दिए जा रहे।निर्देशो का पालन करें, अनधिकृत मार्गो का प्रयोग न करें तथा प्रशासन द्वारा निर्धारित डाइवर्जन
व्यवस्था का पूर्णतः अनुपालन करें। जनसहयोग से ही यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाएं रखा जा सकता है। सभी नागरिकों से अपेक्षा की जाती है कि वे संयम एवं धैर्य का परिचय देते हुए प्रशासन का सहयोग करें,जिससे मरम्मत कार्य सुरक्षित एवं समयबद्ध रुप से पूर्ण हो सके।कायमगंज,शमसाबाद से फर्रुखाबाद को आने वाले माल वाहनों ट्रक,टेकर, डीसीएम, डम्फर, लोडर आदि को हजियापुर तिराहे से डायवर्जन किया जायेगा।फर्रुखाबाद से कायमगंज,शमसाबाद को आने वाले माल वाहनों ट्रक, टेकर, डीसीएम डम्फर, लोडर आदि को हथियापुर तिराहे से डायवर्जन किया गया।
