फर्रुखाबाद के तीन लाल भारतीय सेना में चयनित, 'भारत माता की जय' के नारों के बीच ट्रेनिंग के लिए हुए रवाना |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

कमालगंज/फर्रुखाबाद/

जिले के कमालगंज क्षेत्र के लिए रविवार का दिन गर्व और खुशी लेकर आया। क्षेत्र के तीन होनहार युवाओं ने कठिन मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर भारतीय सेना में अपना स्थान सुनिश्चित कर पूरे इलाके का नाम रोशन कर दिया। तीनों युवाओं के चयन की खबर मिलते ही उनके गांवों में खुशी की लहर दौड़ गई और परिजनों सहित ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

भारतीय सेना में चयनित युवाओं में खुदागंज निवासी अमन कश्यप (पुत्र सरोजिनी कश्यप), सिलारचौरा निवासी अनुराग यादव (पुत्र जितेंद्र यादव) तथा पाहला निवासी रमन यादव (पुत्र रामनिवास यादव) शामिल हैं। तीनों अब देश सेवा के लिए ट्रेनिंग पर रवाना हो गए हैं।

ट्रेनिंग के लिए प्रस्थान करने से पहले तीनों युवाओं ने अपने माता-पिता, गुरुजनों और गांव के बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। विदाई के समय पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया और ‘भारत माता की जय’ के गगनभेदी नारों से वातावरण गूंज उठा। परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू थे तो वहीं गांव के लोगों के चेहरों पर गर्व साफ दिखाई दे रहा था।

ग्रामीणों ने कहा कि तीनों युवाओं ने लंबे समय तक कठिन परिश्रम और लगन के साथ सेना भर्ती की तैयारी की थी। आज उनकी मेहनत रंग लाई है और वे देश की सेवा के लिए भारतीय सेना का हिस्सा बनने जा रहे हैं। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने विश्वास जताया कि तीनों युवा पूरी ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ देश की सेवा करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि इनकी सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा बनेगी और अधिक से अधिक युवा भारतीय सेना सहित अन्य सेवाओं में अपना भविष्य बनाने के लिए आगे आएंगे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *