चोरी के शक में दो युवकों को पेड़ से लटकाया:अमरोहा में भीड़ से मदद की गुहार लगाते रहे, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

चोरी के शक में दो युवकों को पेड़ से लटकाया:अमरोहा में भीड़ से मदद की गुहार लगाते रहे, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

जनरल फोर्स ब्यूरो/अमरोहा

अमरोहा में कानून को हाथ में लेने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां चोरी के शक में दो युवकों को कथित तौर पर घंटों तक एक पेड़ से लटकाकर प्रताड़ित किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह घटना अमरोहा जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र के शीशोवाली गांव की है। आरोप है कि कुछ लोगों ने चोरी के संदेह में इन दोनों युवकों को पकड़ा और फिर सार्वजनिक रूप से एक पेड़ से लटका दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों युवक पेड़ से बंधे हुए हैं और उनके आसपास लोगों की भीड़ जमा है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से फैल रहा है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।

इस मामले में गजरौला थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है। वीडियो की जांच के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *