रोटरी क्लब सम्भल मिडटाउन द्वारा ओरियन एक्सीलेंस अवार्ड एवं निशुल्क छाता वितरण समारोह का आयोजन.

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
3 Min Read

रोटरी क्लब सम्भल मिडटाउन द्वारा ओरियन एक्सीलेंस अवार्ड एवं निशुल्क छाता वितरण समारोह का आयोजन.

मो० शाहनावाज़

सम्भल, 15 जून। शिक्षा को प्रोत्साहन और समाज सेवा के संकल्प के साथ रोटरी क्लब सम्भल मिडटाउन द्वारा राष्ट्रीय कन्या इंटर कॉलेज, हयातनगर में ओरियन एक्सीलेंस अवार्ड समारोह एवं निशुल्क छाता वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेधावी छात्राओं को सम्मानित करने के साथ-साथ जरूरतमंद छात्राओं को वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए निशुल्क छातों का वितरण किया गया कार्यक्रम के दौरान सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को ओरियन एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वाली छात्राओं में कक्षा 6 से मानवी, अहलानूर और लायबा; कक्षा 7 से आयशा मरियम, नीशु और रिया; कक्षा 8 से ताहुरा, वानी और अंजली; तथा कक्षा 9 से रितु आर्य, दानिया और माहिम शामिल रहीं इसी प्रकार कक्षा 10 में फैजिया ज़ैनब ने प्रथम गौरी ने द्वितीय तथा मानसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

अनु चतुर्थ एवं आंचल पंचम स्थान पर रहीं। कक्षा 11 में सारा मनोरमा और अर्शी क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं कक्षा 12 में प्रियांशी ने प्रथम मुस्कान ने द्वितीय विशाखा ने तृतीय रूही ने चतुर्थ अनम ने पंचम तथा प्रिया ने षष्ठम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रोटेरियन प्रशांत वार्ष्णेय ने मेधावी छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छात्राओं की सफलता केवल उनके परिवार और विद्यालय ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम बताते हुए छात्राओं को निरंतर मेहनत और उत्कृष्टता की ओर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया डॉ उर्वशी वार्ष्णेय ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा और सेवा समाज निर्माण के दो मजबूत स्तंभ हैं तथा रोटरी क्लब समाज के विभिन्न वर्गों के उत्थान और विद्यार्थियों के प्रोत्साहन के लिए भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक साहू दिनेश गुप्ता कविता गुप्ता रोटरी क्लब के सदस्य अवधेश वार्ष्णेय डॉ. उर्वशी वार्ष्णेय टिंकू टंडन शिवांश अग्रवाल अमित गुप्ता शुभम वार्ष्णेय सुमित वार्ष्णेय पंकज ठाकुर एवं अंजना गुप्ता प्रधानाचार्य पूजा गुप्ता शिक्षकगण अभिभावक तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अंत में सभी सम्मानित छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया हम प्रोत्साहित करते हैं, हम सशक्त बनाते हैं और हम उत्कृष्टता का सम्मान करते हैं

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *