प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा–2025 के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का पुलिस ने किया निरीक्षण
जनपद एटा में आज उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज (प्रा0) परीक्षा–2025 के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने हेतु सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों, जैमर तथा अन्य सुरक्षा उपकरणों की स्थिति का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों के आसपास सतर्क निगरानी बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से सख्ती से निपटने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
इसके साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों एवं अन्य कर्मचारियों को परीक्षा को पूर्णतः शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की शुचिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।
