अमरोहा में स्पेयर पार्ट्स की दुकान में आग:6 से 7 लाख रुपये का माल नष्ट, घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

अमरोहा में स्पेयर पार्ट्स की दुकान में आग:6 से 7 लाख रुपये का माल नष्ट, घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू

जनरल फोर्स ब्यूरो/ अमरोहा

अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र में गांधी मूर्ति के पास स्थित अवसार स्पेयर पार्ट्स की दुकान में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी इस आग में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार साफ दिखाई दे रहा है।

वीडियो में दिख रहा है कि आग ने देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान के अंदर रखा स्पेयर पार्ट्स का लाखों रुपये का माल आग की भेंट चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही दुकानदार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बड़ा नुकसान हो चुका था।

दुकान मालिक अबसार ने बताया कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। उन्होंने अनुमान लगाया कि इस हादसे में करीब 6 से 7 लाख रुपये का माल नष्ट हो गया है। आग की भयावह तस्वीरें सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *