ऊर्जा आत्मनिर्भरता में महत्वपूर्ण योगदान दे रही जवाहरपुर तापीय परियोजना का डीएम, एसएसपी ने किया निरीक्षण

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
3 Min Read

ऊर्जा आत्मनिर्भरता में महत्वपूर्ण योगदान दे रही जवाहरपुर तापीय परियोजना का डीएम, एसएसपी ने किया निरीक्षण

एटा । जनपद एटा के मलावन स्थित जवाहरपुर तापीय विद्युत परियोजना का जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इला मारन जी एवं तहसील सदर प्रशासन के साथ संयुक्त रूप से प्रथम बार विस्तृत निरीक्षण किया, वर्तमान भीषण गर्मी के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से मुख्य महाप्रबंधक अनुग्रह रवि से वार्ता की गई यहां पर उन्होंने पाया कि वर्तमान में पावर प्लांट की एक यूनिट पूरी क्षमता के साथ कार्य कर रही है तथा दूसरी यूनिट की क्षमता कुछ कम होकर पूर्ण उत्पादन नहीं हो पा रहा है मुख्य कंट्रोल रूम में जाकर

चीफ इंजीनियर ,अधीक्षण अभियंता गण के साथ गहन निरीक्षण कर इस समस्या को शीघ्र सही करने के निर्देश दिए ताकि पूरी क्षमता के साथ विद्युत उत्पादन हो। निरीक्षण के दौरान पावर प्लांट के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्लांट की स्थापना, निर्माण प्रक्रिया, विद्युत उत्पादन क्षमता तथा वर्तमान संचालन व्यवस्था के संबंध में विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया, उन्होंने विद्युत उत्पादन, पारेषण व्यवस्था एवं उपकरणों के संचालन तथा रखरखाव की प्रक्रियाओं की जानकारी प्रदान की। अधिकारी द्वय ने प्लांट की भौगोलिक संरचना, सेंट्रल कंट्रोल रूम, स्विच यार्ड, टरबाइन एवं जनरेटर तथा मॉडल रूम में 3D मॉडल, का उत्पादन प्रणाली तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति में जवाहरपुर तापीय परियोजना की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्युत उत्पादन एवं पारेषण कार्यों में गुणवत्ता एवं दक्षता बनाए रखते हुए सभी सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, पूर्व में घटित अग्निकांड की घटना को संज्ञानित करते सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित किया की एक ड्रेस रिहर्सल पुनः कर ले ताकि इस तरह की अग्निकांड की घटना की पुनरावृत्ति न हो,साथ ही प्लांट परिसर में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा तथा पर्यावरणीय मानकों के पालन पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि पावर प्लांट के आसपास 8 किलोमीटर की परिधि के क्षेत्र में सीएसआर मद के तहत आवश्यक विकास कार्य पूर्ण कराए जाएं यह उनका नैतिक दायित्व भी है।

जिलाधिकारी ने परियोजना में उपलब्ध व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि सभी संचालनात्मक एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं सुचारू एवं मानक अनुरूप बनाए रखी जाएं, जिससे निर्बाध विद्युत उत्पादन सुनिश्चित हो सके।

इस अवसर पर डीएफओ विपिन वर्मा,उप जिलाधिकारी सदर श्वेता सिंह, तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय, परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक अनुग्रह रवि,चीफ इंजीनियर एल0पी0गौतम ,अरविंद मिश्रा, एवं अधीक्षण अभियंता मो0 अबूजर, सीआईएसएफ के अखिलेश मिश्रा एवं अभय सिंह आदि उपस्थित रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *