संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के निर्देशन में आयोजित ग्रीष्मकालीन कथक कार्यशाला का समापन समारोह।

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फर्रुखाबाद-

कला एवं साहित्य साधकों को समर्पित संस्था कलार्पण द्वारा संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के निर्देशन में आयोजित ग्रीष्म कालीन कथक कार्यशाला का समापन समारोह संपन्न हुआ।रविवार को शहर के आई.टी.आई स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉक्टर पल्लव सोमवंशी,विशिष्ट अतिथि डॉक्टर नवनीत गुप्ता,जिला परियोजना अधिकारी निहारिका पटेल,विद्यालय के प्रबंधक राकेश श्रीवास्तव,धर्मपाल सिंह आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।डॉक्टर पल्लव सोमवंशी ने कहा किसी भी कला को आत्मसात करना जिंदगी को सच्चे मायने में जीना होता है बच्चों में निरखती प्रतिभा देश व समाज में सूरज की किरण का काम करती है वर्तमान समय में ऐसी कार्यशालाएं बेहद जरूरी है।डॉक्टर नवनीत गुप्ता ने कहा कि कलाकार अंधेरे में प्रकाश फैलाने का काम करते हैं कलाकार का जीवन संघर्षों से भरा होता है।जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे निहारिका पटेल ने कहा कि बच्चों की प्रस्तुति भाव विभोर कर देने वाली थी समय-समय पर कार्यशाला बौद्धिक मानसिक विकास के लिए आवश्यक होती है।प्रबंधक राकेश श्रीवास्तव ने कहा वह हमेशा हर प्रकार के सहयोग के लिए तैयार है उन्होंने कार्यशाला के बच्चों की सहराना की।धर्मपाल सिंह ने कहा कि बच्चे ने आज की प्रस्तुति से मन जीत लिया।प्रशिक्षक शिवानी कटियार ने कहा कम समय में बच्चों ने बहुत कुछ सीखा है जो इनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अच्छा होगा।कार्यक्रम में अंशिका सिंह,शताक्षी, राधिका बाथम,ध्रुव सक्सेना,प्रियंका अंजलि,अन्नया आदि ने गुरु वंदना व गणेश वंदना प्रस्तुत की।सौम्य,आरोही, तन्वी, दिव्यांशी, आस्था, मिष्ठी, अनुष्ठा आदि ने गंगा थीम पर जनजागरूक गंगा स्वच्छता पर भाव नृत्य प्रस्तुत किया।सुप्रिया,संतोषी,अश्का, सोनाक्षी,नैंसी,वर्तिका नाव्या आदि ने कथक नृत्य ग्रुप व एकल प्रस्तुति दी । कार्यक्रम का संचालन विशाल श्रीवास्तव ने किया अध्यक्ष डॉक्टर सर्वेश श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त किया।ग्रीष्म कालीन कथक कार्यशाला में प्रतिभाग करने वाले बच्चों प्रमाण पत्र वितरित किए गए।कार्यक्रम की व्यवस्था मनोज कश्यप, दिलीप कश्यप,अमित सक्सेना नक्श थियेटर धीरज मौर्य, पंकज,आदि ने देखी इस मौके पर राज गौरव पाण्डेय,राम मोहन शुक्ल, रोहित दीक्षित, प्रियांशु पाण्डेय,हरि सिंह कटियार, नेहा सक्सेना,अभिषेक कटियार,सत्या सिंह आदि मौजूद रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *