आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: बस और ट्रक की टक्कर में दो की मौत, 20 घायल

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: बस और ट्रक की टक्कर में दो की मौत, 20 घायल

मैनपुरी (अजय किशोर) आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा सुबह करीब 4.30 बजे उस समय हुआ, जब गोंडा से दिल्ली की ओर जा रही एक तेज रफ्तार स्लीपर बस आगे चल रहे 22 टायरा भारी ट्रक में पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और चालक स्टीयरिंग व्हील के बीच में ही बुरी तरह फंस गया।

घटना की सूचना मिलते ही सीओ करहल के नेतृत्व में पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और युद्धस्तर पर राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल मुसाफिरों को तत्काल इलाज के लिए सैफई पीजीआई अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद क्रेन की मदद से काफी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे बस चालक को बाहर निकाला जा सका और गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया।

अस्पताल में इलाज के दौरान बस चालक रामसजीवन पुत्र पुद्दन उम्र 43 वर्ष निवासी महाखारपुर राघवपुर, बस्ती और एक यात्री रामनरेश पुत्र खुनखुन उम्र 35 वर्ष निवासी सिजयल टपरा, गोंडा ने दम तोड़ दिया। करीब 20 घायलों का उपचार अभी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में दुर्घटना का कारण तड़के बस चालक को नींद की झपकी आना माना जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं मामूली रूप से घायल यात्रियों को वैकल्पिक वाहनों से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *