रिपोर्ट सुधीर सिंह |
कायमगंज/फर्रुखाबाद।
भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से राहत दिलाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की ओर से शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राहगीरों को तरबूज एवं रूह अफजा से तैयार ठंडा शरबत पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाई गई।
कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के जिलाध्यक्ष सुबोध गुप्ता उर्फ मंसाराम ने किया। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में राहगीरों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत पीकर व्यापार संगठन के पदाधिकारियों को दुआएं दीं।
कार्यक्रम में संगठन के नगर उपाध्यक्ष विशाल गुप्ता (विशाल मोबाइल प्लाजा) का विशेष सहयोग रहा। आयोजन के दौरान विधानसभा अध्यक्ष सरवन कौशल, मनोज गुप्ता, गौरव अग्रवाल, मनीष अरोड़ा, श्यामू गुप्ता, राजमंगल दीक्षित, हिमांशु शर्मा, पारस गुप्ता, सागर गुप्ता, अन्नू गुप्ता, अक्षत गंगवार, दक्ष गंगवार, आयुष गुप्ता, बासु, अनिकेत सहित अनेक व्यापारी एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य की स्थानीय लोगों ने सराहना की और व्यापार संगठन की पहल को सामाजिक सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
