अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई , गहराना में रीपर सहित ट्रैक्टर पकड़ा गया

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
1 Min Read

अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई , गहराना में रीपर सहित ट्रैक्टर पकड़ा गया

एटा। जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के निर्देशों के क्रम में जनपद में अवैध खनन के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विकास खण्ड निधौली कलां क्षेत्र के ग्राम गहराना में अवैध खनन करते हुए एक रीपर मय ट्रैक्टर को पकड़ा गया, जिसके द्वारा बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति के अवैध खनन किया जा रहा था।

तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय द्वारा अमल में लाई गई उक्त कार्रवाई के दौरान मौके पर अवैध खनन की पुष्टि होने पर संबंधित वाहन को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु थाना निधौली कलां में सुपुर्द कर दिया गया है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनपद में अवैध खनन किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन द्वारा अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु निरंतर निगरानी एवं अभियान जारी रहेगा।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *