स्मार्ट मीटर पर किसानों का हल्ला बोल: यह मीटर नहीं, खून चूसने वाली मशीन है !

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद:

भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की एक अहम बैठक सीओ ऑफिस रेलवे क्रॉसिंग स्थित चीनी मिल रोड कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अली कायम के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य मुद्दा क्षेत्र में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों का विरोध रहा।

बैठक में किसानों ने स्मार्ट मीटरों को आम जनता और किसानों के लिए परेशानी का कारण बताते हुए इसे “खून चूसने वाला मीटर” करार दिया। किसानों का आरोप था कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में बढ़ोतरी और अन्य तकनीकी समस्याएं सामने आ रही हैं।

इस दौरान किसानों ने आगामी 12, 13 और 14 जून को हरिद्वार (लालकोठी, उत्तराखंड) में आयोजित होने वाली महापंचायत एवं राष्ट्रीय चिंतन शिविर को लेकर भी चर्चा की और अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।

बैठक समाप्त होने के बाद किसान पदाधिकारी और सदस्य नारेबाजी करते हुए बिजली पावर हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में स्मार्ट मीटर हटाने की मांग के साथ-साथ क्षेत्र की अन्य समस्याओं को भी उठाया गया।

इस मौके पर संगठन के कई पदाधिकारी और सैकड़ों किसान मौजूद रहे। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *