मलावन टोल प्लाजा पर चलाया गया “ड्रंक एंड ड्राइव” विशेष चेकिंग अभियान, नशे की हालत में वाहन चलाने वाले 25 चालकों पर कार्यवाही

1 Min Read

मलावन टोल प्लाजा पर चलाया गया “ड्रंक एंड ड्राइव” विशेष चेकिंग अभियान, नशे की हालत में वाहन चलाने वाले 25 चालकों पर कार्यवाही

एटा। आपर पुलिस महानिदेशक यातायात एवं सड़क सुरक्षा उत्तर प्रदेश के आदेश के अनुपालन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 इलामारन जी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी यातायात संजय कुमार सिंह एवं एआरटीओ सतेंद्र कुमार द्वारा संयुक्त रूप से विशेष “ड्रंक एंड ड्राइव” चेकिंग अभियान चलाया गया।

उक्त अभियान में यातायात पुलिस के टीआई एवं टीएसआई के साथ-साथ सर्किल सकीट के थाना मलावन, सकीट एवं रिजौर पुलिस द्वारा जनपद की सीमा में स्थित मलावन टोल प्लाजा पर संयुक्त रूप से वाहनों की सघन चेकिंग की गई।

चेकिंग अभियान के दौरान टोल प्लाजा से गुजरने वाले भारी वाहनों के चालकों की विशेष रूप से जांच की गई। जांच के दौरान 25 वाहन चालक नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पाए गए, जिनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्रवर्तनात्मक कार्यवाही की गई।

अधिकारियों द्वारा वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा स्वयं एवं अन्य राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु जागरूक किया गया।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *