उर्वरक विक्रेताओं पर प्रशासन की सख्ती, दो लाइसेंस निलंबित

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
1 Min Read

एटा। जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के निर्देशानुसार जनपद में उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान उर्वरकों की उपलब्धता, अभिलेखों के रखरखाव, निर्धारित मूल्य पर बिक्री एवं शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच की गई।

निरीक्षण में श्याम फर्टिलाइजर, गोलाकुआँ तथा राधे-राधे कृषि सेवा केंद्र, धुमरी पर गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर दोनों प्रतिष्ठानों के उर्वरक विक्रय लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए। वहीं प्रतीक ट्रेडर्स, धुमरी एवं जय गुरुदेव बीज, खाद एवं कीटनाशक भंडार को नोटिस जारी किया गया। अन्य प्रतिष्ठानों पर अभिलेख एवं उर्वरक स्टॉक संतोषजनक पाए गए।

जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह ने बताया कि जनपद में वर्तमान में 15443 मीट्रिक टन यूरिया, 11540 मीट्रिक टन डीएपी एवं 4061 मीट्रिक टन एनपी उर्वरक उपलब्ध है, जिससे किसी प्रकार की कमी नहीं है। किसानों से अपील की गई है कि वे आवश्यकता अनुसार ही उर्वरक खरीदें तथा किसी भी समस्या के लिए जिला कृषि अधिकारी कार्यालय के दूरभाष नंबर 05742-297086 पर संपर्क करें।

उन्होंने बताया कि उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेगा तथा अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *