पदोन्नत हुए कृष्ण सिंह के कंधे पर सजे सितारे, एसपी और एएसपी ने दी बधाई

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
1 Min Read

पदोन्नत हुए कृष्ण सिंह के कंधे पर सजे सितारे, एसपी और एएसपी ने दी बधाई

मैनपुरी (अजय किशोर) जनपद में पुलिस विभाग के मनोबल को बढ़ाने और उनके सेवा समर्पण को सम्मान देने के क्रम में एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर अरुण कुमार सिंह ने उपनिरीक्षक से निरीक्षक (इंस्पेक्टर) के पद पर पदोन्नत हुए कृष्ण सिंह के कंधों पर तीसरा स्टार लगाकर उन्हें रैंक प्रतीक प्रदान किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षक कृष्ण सिंह को उनके नए दायित्वों और गौरवपूर्ण पदोन्नति के लिए हार्दिक बधाई दी। अधिकारियों ने उनके अनुशासित कार्य की सराहना करते हुए फूल-मालाओं से स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पदोन्नति पाकर निरीक्षक कृष्ण सिंह ने उच्चाधिकारियों का आभार व्यक्त किया, जबकि विभाग के अन्य सहयोगियों ने भी उन्हें इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *