नगर में गूंजा बुद्धं शरणं गच्छामि: श्रद्दा और उल्लास के साथ निकली भगवान् बुद्ध की शोभायात्रा |

2 Min Read

फर्रुखाबाद:

जनपद में शहर के मुख्य मार्ग से शाक्य मुनि भगवान गौतम बुद्ध की जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकली।पचशील ध्वज लहराकर शाम सात बजे बीबीगंज पुलिस चौकी के निकट से शोभायात्रा को रवाना किया गया है।शोभायात्रा में भगवान बुद्ध की झांकी,संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की झांकी,महापुरुषो की झांकी शामिल रही।बौद्ध अनुयाई पंचशील ध्वजों को लहराकर जब तक सूरज चांद रहेगा बौद्ध धर्म का नाम रहेगा आदि ज़ोरदार नारे लगाते रहे। शाक्य उत्थान समिति के अध्यक्ष आढ़ती सेठ रामौतार शाक्य,सचिव रामरतन लाल शाक्य,जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र शाक्य,शिक्षक नेता प्रवेश शाक्य,सपा नेता प्रधानाचार्य राजीव शाक्य,संजू टेंट हाउस वाले महेश शाक्य,आढ़ती शैलेन्द्र शाक्य,पूर्व प्रधान संजीव शाक्य, पूर्व सभासद रविन्द्र उर्फ विधायक पुत्र संदीप शाक्य,सत्येंद्र शाक्य, राहुल शाक्य उर्फ ( शिवम), कालीचरन शाक्य,डा0 प्रभु दयाल कठेरिया,रमेश चंद कठेरिया,बबलू शाक्य,दीपक शाक्य,सभासद जयवीर शाक्य,अचल प्रताप शाक्य ( एडवोकेट),राजन शाक्य, सचिव सुरेश शाक्य,अंकुर शाक्य, सोनेलाल शाक्य,बाबू शाक्य,छविनाथ शाक्य आदि सैकड़ों महिलाएं,पुरुष, बच्चे शामिल रहे। डा0 नवल किशोर शाक्य,सपा जिलाध्यक्ष चन्दपाल सिंह यादव शोभायात्रा में शामिल हुए |

भव्य शोभायात्रा मऊदरवाजा,तिकोना चौकी,पक्कापुल,चौक बाजार,रेलवे रोड,रेलवे स्टेशन रोड फरुखाबाद तिराहा होती हुई ठंडी सड़क स्थित श्रीमती श्यामा देवी शाक्य सभागार पर समाप्त हो गयी । शोभायात्रा का अनेक स्थानों पर फूलमाला एवं पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया।शोभायात्रा के समापन अवसर पर भोजन दान एवं खीर का वितरण किया जाएगा ।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *