नगर में गिरे हुए बिजली के पोल को समय रहते टीम ने किया ठीक, टला बड़ा हादसा |

2 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद |

नगर क्षेत्र स्थित वार्ड नंबर 13, लक्ष्मी नगर (गुप्ता शू स्टोर वाली गली) में शुक्रवार सुबह अचानक उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बिजली का पोल अचानक गिर पड़ा। गली में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया और किसी बड़े हादसे की आशंका से लोग दहशत में आ गए।

घटना की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दी गई। मामला संज्ञान में आते ही एसडीएम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विद्युत विभाग के जेई जावेद खान को फोन कर मौके पर पहुंचकर पोल ठीक कराने के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही जावेद खान ने अपनी टीम को सक्रिय किया और बिना देर किए मौके पर पहुंच गए।

मौके पर पहुंची टीम ने स्थिति का जायजा लिया और काफी मशक्कत के बाद गिरे हुए पोल को सुरक्षित तरीके से हटाकर दोबारा खड़ा करने का कार्य शुरू किया। कर्मचारियों ने आपसी समन्वय और सतर्कता के साथ बिजली के तारों को सुलझाया और पोल को ठीक किया। इस दौरान स्थानीय लोग भी मौके पर मौजूद रहे और पूरे घटनाक्रम को देखते रहे।

करीब कुछ घंटों की मेहनत के बाद टीम ने पोल को पूरी तरह ठीक कर दिया, जिससे इलाके की बिजली व्यवस्था सामान्य हो गई। समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और विद्युत विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि अगर समय पर कदम नहीं उठाया जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *