सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित किया गया बाल कुंभ कार्यक्रम

2 Min Read

सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित किया गया बाल कुंभ कार्यक्रम

*भूपेंद्र सोनी/ जनरल फ़ोर्स*

एटा । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा प्रतिवर्ष बालक बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए बाल कुंभ कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, हर वर्ष की भांति गत वर्ष भी सरस्वती विद्या मंदिर की जीटी रोड स्थित शाखा में बाल कुंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया,कक्षा 6 से कक्षा 9 के छात्र व छात्राओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रचारक मदन जी ने कहा कि बाल कुंभ एक ऐसा आयोजन है जँहा बालकों क़ो भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीय मूल्यों एवं अच्छे संस्कारों से परिचित कराया जाता है, इसी क्रम में आगे विजय जी ने कहा कि इस कार्यक्रम को आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य बालक बालिकाओं में राष्ट्रीय प्रेम,सेवाभाव ओर अनुशासन के बीज बोना है, कार्यक्रम मे आगे प्रणव उपाध्याय बाल कार्यक्रम प्रमुख ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से हम छात्र-छात्राओं क़ो खेलकूद शिक्षा व् चरित्र निर्माण पर ध्यान देने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करते हैं, आप क़ो बता दें कि बाल कुंभ के दौरान बच्चों को विभिन्न गतिविधियों में शामिल किया जाता है,जिनमें कि प्रमुख रूप से कला संगीत ओर शारीरिक व मानसिक प्रतियोगिताएं प्रमुख होती हैं,कार्यक्रम में विशेष रूप से बालकों क़ो सनातन संस्कृति और परंपराओं से परिचित कराया जाता है, ताकि वे अपनी जड़ों से जुड़ सकें, कार्यक्रम मे 500 से अधिक बालक एवं बालिकाओं ने सहभागिता की, कार्यक्रम में मुख्य रूप से गिरीश जी, रविकांत जी, शौर्य प्रताप जी एबं हर्षल जी उपस्थित रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *