Etah News : कड़ी सुरक्षा में संपन्न हुई होमगार्ड भर्ती परीक्षा, डीएम-एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

Etah News : कड़ी सुरक्षा में संपन्न हुई होमगार्ड भर्ती परीक्षा, डीएम-एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण

एटा जनपद में आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। जिलाधिकारी अरविंद सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन ने संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

थाना सकीट क्षेत्र के डीएवी इंटर कॉलेज में निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की सतर्कता की जांच की। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरे, जैमर और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं को भी परखा गया। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों के आसपास लगातार निगरानी रखी जाए और संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर बनाए रखी जाए।

परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश भी संबंधित विभागों को दिए गए। रोडवेज अधिकारियों को भी इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जवाहर नवोदय विद्यालय, बिगोर में अटल टिंकरिंग लैब का उद्घाटन किया। इस दौरान विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं, भोजन व्यवस्था और छात्रावास का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखने के निर्देश दिए।

इसके अलावा थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना सकीट में उपस्थित रहकर अधिकारियों ने शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की और समस्याओं के गुणवत्तापरक समाधान के निर्देश दिए।

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सत्यप्रकाश सहित अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *