अफवाह के चलते दो लोगों पर जानलेवा हमला, एक और आरोपी गिरफ्तार

2 Min Read

अफवाह के चलते दो लोगों पर जानलेवा हमला, एक और आरोपी गिरफ्तार

एटा। जनपद के अलीगंज थाना क्षेत्र में चोर होने की अफवाह फैलाकर दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह घटना 11 अगस्त 2025 की बताई जा रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

पुलिस के अनुसार, मैनपुरी निवासी दो व्यक्ति रिश्तेदारी में आए थे और पैदल जा रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें चोर समझ लिया और अफवाह फैलाकर भीड़ इकट्ठा कर ली। इसके बाद दोनों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई, जिससे उनकी जान पर बन आई।

मामले का संज्ञान लेते हुए थाना अलीगंज में मुकदमा संख्या 173/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 191(2), 191(3), 190, 109(1) और 7 सीएलए एक्ट में कुल 7 नामजद व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

इसी क्रम में पुलिस ने वांछित आरोपी नासिर (22 वर्ष), निवासी डैरा बंजारा चमन नगरिया, थाना अलीगंज, जनपद एटा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनीष कुमार, कांस्टेबल मोहित तालान और कांस्टेबल अरविंद कुमार शामिल रहे।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *