जिलाधिकारी द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार के बीच माल्यार्पण कर सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा की रवाना |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फर्रुखाबाद |

जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार से सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा के लिए जनपद के 10 यात्रियों के दल को विधिवत मंत्रोच्चार के बीच माल्यार्पण कर वाहनों से लखनऊ के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर वातावरण श्रद्धा एवं उत्साह से परिपूर्ण रहा।

जिलाधिकारी ने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने यात्रियों से अनुशासन एवं मर्यादा का पालन करते हुए यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया।

लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए श्रद्धालुओं को एकत्रित कर विशेष ट्रेन के माध्यम से सोमनाथ के लिए रवाना किया जाएगा। यह यात्रा शासन की महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहल का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य प्रदेशवासियों को देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों से जोड़ना है।

जनपद फर्रुखाबाद से इस यात्रा में सम्मिलित होने वाले यात्रियों में सर्वश्री त्रिलोकी नाथ वर्मा, श्रीमती चेतन भारती, श्रीमती शांति, श्री सुरेंद्र कुमार पांडेय, श्री राकेश कुमार सारस्वत, श्री यतीन्द्र प्रकाश दुबे, सुश्री निहारिका पटेल, पं. अजय पाल, श्री राकेश एवं श्री अंकुर कुमार कश्यप शामिल हैं।

यात्रा दल की नोडल अधिकारी सहायक आयुक्त उद्योग श्रीमती सोनाली सिंह को नामित किया गया है, जो सम्पूर्ण यात्रा के दौरान समन्वय एवं व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगी।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए यात्रा के सफल संचालन की कामना की।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *