प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमृतपुर में मलेरिया-टाइफाइड के मरीज़ अधिक |

1 Min Read

अमृतपुर।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमृतपुर में रविवार को मरीजों की अच्छी-खासी भीड़ रही। केंद्र पर कुल 131 मरीजों का उपचार किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मलेरिया और टाइफाइड के सर्वाधिक 11-11 मामले सामने आए, जिससे क्षेत्र में इन बीमारियों का प्रकोप बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

इसके अलावा डेंगू के 4, हिपेटाइटिस बी के 2, शुगर (मधुमेह) के 16, स्पुटम जांच के 6 तथा हीमोग्लोबिन जांच के 4 मरीज दर्ज किए गए। चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक परामर्श व दवाएं उपलब्ध कराईं।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉ. गौरव वर्मा, फार्मासिस्ट अरविंद कुमार, एएनएम सोना लाल व फार्मेसी स्टाफ ने मरीजों की जांच और उपचार में सक्रिय भूमिका निभाई। स्वास्थ्य कर्मियों ने मौसम में बदलाव को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने, साफ-सफाई बनाए रखने और लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराने की सलाह दी है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *