कमालगंज-जहानगंज मार्ग का होगा चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, ₹1842.29 लाख खर्च किए जाएंगे।

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
1 Min Read

कमालगंज/ जहानगंज

​सड़क की लंबाई: सुधारी जाने वाली सड़क की कुल लंबाई 9.250 किलोमीटर

​चौड़ाई में विस्तार: वर्तमान में यह सड़क 3.75 मीटर की ‘सिंगल लेन’ है, जिसे बढ़ाकर 5.5 मीटर (साढ़े पांच मीटर) किया जाएगा।

शिलान्यास: भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर और जिला भाजपा अध्यक्ष फतेहचंद्र राजपूत ने मंत्रोच्चार के साथ परियोजना की आधारशिला रखी। सड़क बनने से करीब 200 गांवों के लोगों को सीधा फायदा होगा। यह मार्ग जहानगंज, पतौंजा, मोहम्मदाबाद (NH-730C) के साथ-साथ बेवर, जीटी रोड और बरेली मार्ग को जोड़ता है। इससे मैनपुरी, कन्नौज, हरदोई, कानपुर और दिल्ली की यात्रा सुगम हो जाएगी।

​मार्ग के चौड़ीकरण से नीबकरोरी, संकिसा और कंपिल जैसे धार्मिक स्थलों तक पहुंच आसान होगी, जिससे पर्यटन बढ़ेगा। साथ ही किसान अपनी उपज मंडियों तक आसानी से पहुंचा सकेंगे। सड़क की कम चौड़ाई के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की संभावना कम हो जाएगी।

इस दौरान अधिशासी अभियंता मुरलीधर, जेई आरके राजपूत और डॉ. देवदत्त राजपूत आदि मौजूद रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *