जनता पीजी कॉलेज में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023” पर संगोष्ठी आयोजित

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

जनता पीजी कॉलेज में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023” पर संगोष्ठी आयोजित

जनरल फोर्स ब्यूरो

एटा। आज दिनांक 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार को मिशन शक्ति फेस-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनता पीजी कॉलेज, परसोंन में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह ने की।

संगोष्ठी में मिशन शक्ति के नोडल अधिकारी डॉ. अरुण कुमार ने छात्र-छात्राओं को अधिनियम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अधिनियम के माध्यम से लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और दिल्ली विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा, जो महिला राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं की जागरूकता बढ़ने से उनके खिलाफ होने वाले अत्याचार, शोषण और हिंसा जैसी घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया और चार्ट पर हस्ताक्षर कर जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. सतीश चंद्र ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह ने भी छात्र-छात्राओं को महिला सशक्तिकरण और नारी शक्ति वंदन अधिनियम के महत्व के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम में डॉ. नईम खान, डॉ. एम.पी. सिंह, डॉ. विनोद पाल सहित कॉलेज परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *