एटा मेडिकल कॉलेज में सीएसएसडी रूम का उद्घाटन कर विधायक सदर की प्रेस वार्ता

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
3 Min Read

एटा मेडिकल कॉलेज में सीएसएसडी रूम का उद्घाटन कर विधायक सदर की प्रेस वार्ता

जनरल फ़ोर्स / भूपेंद्र सोनी

एटा मेडीकल कॉलेज में शनिवार क़ो सीएसएसडी रूम का विधिवत शुभारंभ कर दिया गया, मां सरस्वती की प्रतिमा पर विधायक सदर विपिन वर्मा डेविड व प्रधानाचार्य डॉ बलवीर सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात फीता काट कर उद्घाटन किया, इस अवसर पर विधायक सदर ने बताया कि जनपद में स्थापित हुए मेडीकल कॉलेज में चूंकि आसपास के जिलों से भी मरीजों का आवागमन रहता है,तो स्वाभाविक है कि मेडिकल कॉलेज में काफी संख्या में जन समूह उमड़ता है, इसको देखते हुए मेडीकल प्रकिया में उपयोग होने वाले यंत्र जो कि अब तक मैनुअली स्वच्छ किए जाते थे क़ो अब स्वचालित मशीनों द्वारा स्वछ किया जाएगा, इससे न केवल समय की बचत होंगी बल्कि स्वच्छता की भी शतप्रतिशत गारंटी रहेगी,जिससे ऑपरेशन भी शीघ्र एम अधिक संख्या मे हो सकेंगे साथ ही तीमारदारों के समय की बचत भी होगी, मेडिकल कॉलेज द्वारा की गई यह एक सराहनीय पहल है, मेडीकल कॉलेज एटा जनपद वासियों के लिए बेहतर स्वास्थ्य एबं सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयासरत है!

अभी हाल ही में मेडीकल प्रशासन एवं मीडिया कर्मियों के मध्य हुए विवाद पर बोलते हुए विधायक सदर ने कहा कि मीडिया बंधु एवं स्वास्थ्यकर्मी एक दूसरे के परस्पर पूरक हैं, दोनों ही लोगों क़ो एक दूसरे के सम्मान का ध्यान रखना चाहिए, उन्होंने आगे बोलते हुए कि कहा प्रिंसिपल से वार्ता कर पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए एक जिम्मेदार अधिकारी को नोडल के रूप में नामित किया जाएगा,ताकि पत्रकारों की समस्याओं का शीघ्र अतिशीघ्र समाधान हो सके, जिला अधिकारी यह तय करेंगे कि कौन पत्रकार अधिकृत पत्रकार है, आगे उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पत्रकारों के लिए पर्चा बनाने के लिए अलग से एक खिड़की खोली जाएगी एवं दवा वितरण के लिए भी अलग से काउंटर बनाया जाएगा, साथ ही साथ मेडिकल कॉलेज में होने वाली स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी प्रतिदिन सूचना विभाग के द्वारा पत्रकारों को प्रेषित की जाएगी, अंत में विधायक सदर ने कहा कि मेडीकल कॉलेज प्रशासन को भी यह समझना चाहिए कि पत्रकारिता का कार्य जन हितैषी कार्य है व् यह मुफ्त की जानी वाली समाज सेवा है,पत्रकार न केवल बुद्धिजीवी होते हैं बल्कि वें सहनशीलता में भी अद्वितीय होते हैं।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *