बांध निर्माण परियोजना का शुभारंभ: बिना भूमि पूजन किये वापस कायमगंज विधायक |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

शमशाबाद /फर्रुखाबाद|

शमशाबाद ब्लॉक क्षेत्र के गांव पैलानी दक्षिण मैं प्रस्तावित 1400 मीटर लंबे बांध निर्माण परियोजना के शुभारंभ को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया ।यह परियोजना सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अंतर्गत स्वीकृत की गई है ।जिसकी लागत 685 .63लाख है । जिसका उद्देश्य बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों को राहत देना है। गंगा की बाढ़ से ग्रामीणों को राहत देने के लिए सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग ने लगभग 13 करोड़ रुपए की धनराशि राहतकार्य शुरू कर दिए हैं । गंगा की बाढ़ से शमशाबाद ब्लॉक के गांव पैलानी दक्षिण एवं कई गांव प्रभावित होते हैं । गंगा नदी की तेज धार से इन गांव में कटान होता है ।इससे बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को अपना घर आंगन छोड़कर भागना पड़ता है ।इन गांवों को गंगा की कटान से बचने के लिए कायमगंज की विधायिका डॉक्टर सुरभि ने पर कोपाइन बनवाने का कार्य शुभारंभ किया ।उन्होंने बताया कि पैलानी दक्षिण में 6.85 करोड़तथा कैलिहाई में 2 . 08से से परकोपाइन बनवाने का कार्य कराया जाएगा ।इसके बनने से ग्रामीणों को काफी हद तक राहत मिलेगी ।उन्होंने ग्रामीणों को तट बंध भी बनवाने का आश्वासन दिया ।सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता द्रण कुमार ने बताया कि तटबंध बनवाने के लिए सर्वे चल रहा है सर्वे पूरा होने पर शासन को रिपोर्ट भेज दी जाएगी ।विधायक डॉक्टर सुरभि ने प्रेस वार्ता में बताया की ग्रामीणों के धरना प्रदर्शन के बाद इस प्रकरण की आवाज मैंने विधानसभा में उठाई थी ।इसके बाद मुख्यमंत्री ने इस परियोजना को स्वीकृति दे दी ।मालूम हो कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कायमगंज विधायक डॉक्टर सुरभि को आमंत्रित किया गया था ।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भूमि पूजन और विधवत शुभारंभ किया जाना था लेकिन विधायक बिना भूमि पूजन किये ही सीधे सभा करके एवं गंगा का निरीक्षण करके चली गई ।भूमि पूजन न होने से स्थानीय ग्रामीणों में चर्चा का माहौल रहा । इस कार्यक्रम को लोगों ने सिर्फ खाना पूरी मान रहे हैं ।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *