एल० ए० विज्डम स्कूल कायमगंज का भव्य उद्घाटन विधायिका सुरभि गंगवार ने फीता काटकर किया |

2 Min Read

रिपोर्ट सुधीर सिंह |

कायमगंज /फर्रुखाबाद |

एल० ए० विज्डम स्कूल गंगा दरवाजा कायमगंज का भव्य उद्घाटन विधायिका सुरभि गंगवार एवं संस्था के अध्यक्ष संजीव गुप्ता के द्वारा हवन पूजन एवं फीता काटकर किया गया | इस संस्था में बच्चों के लिए आधुनिक सुविधाएं जैसे स्विमिंग पूल, इंडोर और आउटडोर गेम, प्रोजेक्टर, खुला एवं स्वच्छ वातावरण की सभी अतिथियों ने सराहना की। सहनिदेशक भूमि गुप्ता एल० ए० विज्डम स्कूल के लोगों की सार्थकता एवं ग्राफिकल लर्निंग आदि के द्वारा रचनात्मक शिक्षा की प्रतिबद्धता व्यक्त की |

जनपद फर्रुखाबाद से आए अंजुम दुबे ने अपने उदबोधन में कहा कि कड़ी मेहनत और विद्यालय की आधुनिक सुविधाओं एवं योग शिक्षकों को देखकर मैं यह कह सकता हूं यह संस्था जनपद में उत्कृष्ट संस्था होगी | आए हुए अतिथियों ने संस्था की आधुनिक व्यवस्था एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु गेम्स, स्विमिंग पूल आदि सुविधाओं की सराहना की। मंच का संचालन दिनेश गंगवार ने किया| कार्यक्रम में विधायिका सुरभि गंगवार, पूर्व विधायक प्रताप सिंह यादव, वरिष्ठ समाज सेवी सत्य प्रकाश अग्रवाल, प्रहलाद नारायण अग्रवाल, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ शरद गंगवार, अपना दल जिलाध्यक्ष मधु गंगवार,ब्लाक प्रमुख अनुराधा दुबे, देवेंद्र दुबे, सुभाष चंद्र गुप्ता, मनोज गंगवार, अमरदीप दीक्षित, विजय गुप्ता, पूर्व सभासद विजय गुप्ता, विजय विक्रम यादव, सुधीर गुप्ता, रमेश गुप्ता, पवन गुप्ता, शिवांश गुप्ता, भूमि गुप्ता, त्रिलोकी नाथ गुप्ता, ऋषिका गुप्ता, सिंपल गुप्ता, मुकेश गिरी, चंद्रेश, नगर प्रचारक मनोज तिवारी, डॉक्टर प्रमोद गुप्ता, लखपति सक्सेना, प्रधानाचार्य योगेश उपाध्याय, नीलम गुप्ता, स्नेहलता गंगवार, शिल्पी गंगवार, मामा गुप्ता आदि लोगों की उपस्थिति सराहनीय रही।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *