विश्व स्वास्थ्य दिवस: सी०पी० विद्या निकेतन कायमगंज में हुआ जागरूकता कार्यक्रम |

1 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद |

सी०पी० विद्या निकेतन इण्टर कालेज कायमगंज में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कायमगंज के वरिष्ठ चिकित्सक डा० जितेन्द्र बहादुर ने बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया डा० रामनेहल जी ने बच्चों को जंक फूड से बचने की सलाह दी। विद्यालय की निर्देशिका डा० मिथलेश अग्रवाल ने बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करते हुए कहा कि हमें नियमित साफ-सफाई एवं व्यायाम करना चाहिए, हमें फास्ट फूड से बचना चाहिए।

उपप्रधानाचार्य डा० मनोज कुमार तिवारी ने, स्वास्थय की परिभाषा बताते हुए कहा कि हम शरीरिक मानसिक एवं सामाजिक रूप से स्वस्थ है तभी हम स्वस्थ कहलायेंगें। अन्त में विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेश चन्द्र तिवारी ने कहा – सफाई एवं व्यायाम स्वास्थ्य के लिए ज़रूरी है क्योंकि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का निवास होता है। इस अवसर पर डा० विजय बाबू गुप्ता, धर्म मिश्रा, अनिल कुमार तोगर, जूनियर विंग के इंचार्ज बीरसिंह शाक्य एवं विद्यालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *