आंगनबाड़ी संघ जिलाध्यक्ष की मथुरा जंक्शन पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
1 Min Read

फर्रुखाबाद

आंगनबाड़ी जिलाध्यक्ष 58 वर्षीय प्रीति गुप्ता की रविवार तड़के मथुरा जंक्शन पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और परिवार के लोग मथुरा के लिए रवाना हो गए।

थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पुराना कोठा पारचा निवासी प्रीति गुप्ता पत्नी जितेंद्र कुमार गुप्ता आंगनबाड़ी जिला अध्यक्ष के पद पर कार्यरत थीं। परिजनों के अनुसार, वह चार दिन पूर्व अपने बड़े पुत्र मयंक गुप्ता,जो बांदा जनपद में पुलिस विभाग में तैनात हैं, तथा छोटे पुत्र देवेश गुप्ता के साथ शिरडी दर्शन के लिए गई थीं।

बताया गया कि रविवार सुबह करीब 4 बजे जब वह मथुरा जंक्शन पर ट्रेन से उतरीं, तभी अचानक गिर पड़ीं। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मथुरा के लिए रवाना हो गए हैं। पति जितेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को फर्रुखाबाद लाया जाएगा। इस दुखद घटना से परिवार सहित पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *