सिटी मजिस्ट्रेट संजय बंसल का आकस्मिक निधन, शोक की लहर, 30 अप्रैल को होनी थी बेटे की शादी।

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फर्रुखाबाद / नोएडा

फर्रुखाबाद जिले के सिटी मजिस्ट्रेट संजय बंसल का शुक्रवार शाम नोएडा के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की सूचना मिलते ही पूरे जिले और प्रशासनिक तंत्र में शोक का वातावरण व्याप्त हो गया है। अधिकारियों से लेकर आम जनता तक में इस खबर से गहरा दुख देखा जा रहा है।

गुरुवार को ही गए थे अवकाश पर प्राप्त जानकारी के अनुसार, संजय बंसल लंबे समय से उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) की समस्या से ग्रसित थे। गुरुवार दोपहर के बाद ही वे अवकाश लेकर फर्रुखाबाद से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें आनन-फानन में नोएडा स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद, शुक्रवार शाम लगभग 5 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

जनता के बीच थी सुलभ और सकारात्मक छवि सिटी मजिस्ट्रेट के तौर पर संजय बंसल हमेशा अपनी कार्यशैली के लिए जाने गए। अपने कार्यकाल के दौरान वे जन समस्याओं के निराकरण के प्रति अत्यंत संवेदनशील रहे। आम लोगों के बीच उनकी छवि एक बेहद सुलभ और सकारात्मक अधिकारी की थी। उनके इस तरह अचानक चले जाने से प्रशासनिक कार्यों पर भी असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

जिले के तमाम प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

30 अप्रैल को होनी थी बेटे की शादी इस दुखद घटना ने बंसल परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। बताया जा रहा है कि आगामी 30 अप्रैल को ही उनके पुत्र का विवाह होना तय था, जिसके चलते परिवार में शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं। खुशियों के इस माहौल के बीच अचानक हुई इस अनहोनी ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है और घर में मातम पसर गया है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *