खंडशिक्षा अधिकारी की पुत्री बनी पीसीएस अधिकारी |

1 Min Read

फर्रुखाबाद

खंड शिक्षा अधिकारी राजीव श्रीवास्तव की सुपुत्री कु. स्मृति श्रीवास्तव ने पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर असिस्टेंट कमिश्नर, कमर्शियल टैक्स के पद पर जॉइनिंग प्राप्त की है। उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से परिवार व शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।

इस अवसर पर उनके आवास पर राष्ट्रीय कायस्थ एकता मंच के पदाधिकारियों ने पहुंचकर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत श्रीवास्तव एवं राष्ट्रीय सचिव मृदुल सक्सेना ने स्मृति श्रीवास्तव को प्रतीक चिन्ह एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल सक्सेना, प्रदेश अध्यक्ष संजय भइया, राष्ट्रीय कमेटी के पदाधिकारी मुकेश सक्सेना, देवेंद्र नारायण श्रीवास्तव, अनिल सक्सेना, जिला अध्यक्ष हरेंद्र सक्सेना एवं नगर अध्यक्ष अशोक सक्सेना सहित अन्य गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस उपलब्धि को लोगों ने प्रेरणादायक बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *