भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गुंजायमान हो गया शहर |

2 Min Read

फर्रुखाबाद:

भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याण महोत्सव के अवसर पर नगर में हर बर्ष की भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा बड़े धूमधाम से निकाली गई जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो गया जगह जगह पुष्प बर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।श्रध्दा और उल्लास से परिपूर्ण इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ ने धर्म लाभ अर्जित किया।पूरे शहर में भक्ति भावपूर्ण वातावरण बना रहा शोभायात्रा का शुभारंभ प्रातः 11 बजे सदवाड़ा से हुआ जो लाल दरवाजा होते हुए लल्ला हकीम वाटिका पहुंची यहां विधि विधान से भगवान महावीर का पूजन अर्चन किया गया।इसके पश्चात दोपहर 3 बजे शोभायात्रा पुनः प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्ग लाल दरवाजा,चौंक समेत प्रमुख मार्गो से निकाली गई जैन तथा खवास सेवक के रुप में विकास जैन उपस्थित रहे।मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रध्दांलुओ एवं सामाजिक संगठनों ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।इस दौरान नगर में धार्मिक आस्था और उल्लास का वातावरण देखने को मिला।अध्यक्ष ऋषभ शरणं,डा० नामशरण जैन, दिलीप जैन,दीपक जैन,शैलेन्द्र जैन, युवा अध्यक्ष विक्रात जैन,युवा महामंत्री राहुल जैन,अजय जैन,अंकित जैन,धुव जैन,दीपांशु जैन,मीनू जैन,अरुण जैन,गुंजा जैन,अंजू जैन,नेहा जैन,एंजल जैन, साधना जैन,शिवानी जैन,जूली जैन,दीपशिखा जैन,बर्षा जैन, नीलम जैन,शिखा जैन, स्वीटी जैन,अर्चना जैन,दीपक जैन,ज्योति जैन,राजीव जैन,दीपशिका जैन,नमन जैन नीतू जैन सुहानी जैन वर्धन जैन वंशिका जैन सूर्यांश जैन अतिशय जैन सांची जैन युवी जैन गुनगुन जैन।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *