संदिग्ध परिस्थियों में युवती ने लगाई फांसी: दो बर्ष पूर्व हुई थी विधुत संविदा कर्मी की शादी।

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
1 Min Read

फर्रुखाबाद:

जहानगंज थाने के ग्राम बिरिया नगला निवासी विनीत वर्मा की पत्नी श्रीमती सूर्या ने फांसी लगाकर जान दे दी।विनीत का दो बर्ष पूर्व थाना कमालगंज के ग्राम रसीदपुर निवासी सूर्या से विवाह हुआ था। सूर्या ने आज शाम घर में छत के कुंडे में साड़ी का फंदा डालकर फांसी पर लटक गई।करीब 3:30 बजे दरवाजा न खुलने पर रिश्तेदारी में आई लड़की ने दरवाजे से झांक कर युवती को फड़फड़ाते देखा।जानकारी मिलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़कर युवती को फांसी से उतारा गया युवती को उपचार कराने के लिए अस्पताल ले गए डाक्टर ने युवती को मृत घोषित कर दिया।युवती को घर ले जाते ही परिवार में कोहराम मच गया।विनीत पावर हाउस पर संविदा पर बिजली के बिल जमा कराने की नौकरी करता है उसके पिता पवन कोल्ड स्टोरेज में मशीन मेन है घटना के समय विनीत की मां घर के बाहर बैठी थी घर में कोई मोजूद नहीं था।सूचना मिलने पर सीओ,थाना अध्यक्ष,चौकी इंचार्ज,फारेशिक टीम मौके पर पहुंची युवती के द्वारा फांसी लगायें जाने का कारण का पता नहीं चला।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *