नेपाल की राजनीति में बड़ा धमाका! गृहमंत्री- प्रधानमंत्री गिरफ्तार

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

नेपाल की राजनीति में बड़ा धमाका!

बालेंद्र शाह के प्रधानमंत्री बनते ही देश की राजनीति में जबरदस्त हलचल मच गई है। सत्ता संभालते ही उन्होंने पिछले साल हुए “जेनरेशन Z आंदोलन” से जुड़े मामलों पर कड़ा एक्शन लेना शुरू कर दिया है।

पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को गुंडू से गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके साथ ही पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक भी हिरासत में लिए गए हैं। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने उच्च पदों पर रहते हुए आंदोलन के दौरान गंभीर लापरवाही बरती।

पीएम बालेंद्र शाह की अध्यक्षता में नवगठित सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया गया। बैठक में जेनरेशन Z आंदोलन की जांच आयोग की रिपोर्ट को तुरंत लागू करने का निर्णय हुआ। साथ ही विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सस्मित पोखरेल को सरकार का आधिकारिक प्रवक्ता नियुक्त किया गया।

कैबिनेट बैठक के बाद प्रवक्ता पोखरेल ने बताया कि जांच आयोग ने ओली और रमेश लेखक सहित कई अधिकारियों को दोषी मानते हुए अधिकतम 10 साल की सजा की सिफारिश की है।

पीएम बालेंद्र शाह का यह कदम साफ संकेत देता है कि उनकी सरकार लापरवाही और सत्ता के दुरुपयोग पर सख्त रुख अपनाने जा रही है। अब देखना होगा कि इस कार्रवाई से नेपाल की राजनीति में आगे क्या असर पड़ता है।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *