फर्रुखाबाद:
जनपद में सामने आए एक चर्चित आनलाइन ठगी के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) कोर्ट ने बालीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को नोटिस जारी किया है।मामला एक सैनिक फैयाज अहमद के साथ हुई कथित आनलाइन ठगी से जुड़ा है,जिसने परिवाद दाखिल किया है शिकायत कर्ता फैयाज अहमद का आरोप है कि उनके साथ एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड के माध्यम से आनलाइन ठगी की गई। उन्होंने इस मामले में बैंक प्रबंधन के साथ-साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को भी पक्षकार बनाया है,जो संबंधित बैंक की ब्रांड एंबेसडर हैं।परिवाद में आरोप लगाया है कि ठगी के चलते उन्हें आर्थिक नुक़सान उठाना पड़ा जिसके लिए जिम्मेदार पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सुनवाई के दौरान दीपिका पादुकोण को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।मामले के सामने आने के बाद यह प्रकरण चर्चा का विषय बन गया है।
