मैनपुरी में 20 हजार का इनामी गैंगस्टर अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

मैनपुरी में 20 हजार का इनामी गैंगस्टर अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार

मैनपुरी (अजय किशोर)। जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दन्नाहार थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश को अवैध असलहे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान शिशुपाल सिंह पुत्र सरमन सिंह के रूप में हुई है, जो कुरावली थाना क्षेत्र के ग्राम गोकुलपुर का निवासी है।

क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्धों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा इनामी अपराधी बरनाहल-मैनपुरी मार्ग पर स्थित ग्राम भागपुर के पास किसी घटना की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी शिशुपाल के पास से पुलिस ने एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरुद्ध मैनपुरी और एटा सहित विभिन्न जनपदों के अलग-अलग थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट जैसे लगभग 10 संगीन मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर चल रहा था, जिसके चलते उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम में उप.नि. धर्मवीर सिंह, हेड कां. पदम गोस्वामी, सुरजीत सिंह और कां. जयप्रकाश शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *