50वीं जवाहरलाल नेहरू राज्य स्तरीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी में शालिनी विजयी

2 Min Read

50वीं जवाहरलाल नेहरू राज्य स्तरीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी में शालिनी विजयी

अलीगढ़। जिले में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार एवं डिजिटल सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत 50वीं जवाहरलाल नेहरू राज्य स्तरीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली उदय सिंह जैन कन्या इंटर कॉलेज की विजयी छात्रा शालिनी कुमारी को जिलाधिकारी संजीव रंजन द्वारा टैबलेट प्रदान किया गया ।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना एवं उनकी प्रतिभा को और अधिक प्रोत्साहित करना है। टैबलेट के माध्यम से विद्यार्थी आधुनिक तकनीक का उपयोग कर अपने ज्ञान एवं कौशल को विकसित कर सकेंगे।

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ पूरन सिंह ने कहा कि विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण के क्षेत्र में विद्यार्थियों की रुचि बढ़ाने एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए इस प्रकार की पहल अत्यंत आवश्यक है। विजयी छात्रा को यह टैबलेट न केवल उनके परिश्रम का सम्मान है, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सशक्त कदम भी है।

जिला समन्वयक विज्ञान क्लब राजीव कुमार अग्रवाल ने कहा कि 50वीं जवाहरलाल नेहरू राज्य स्तरीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी में विजयी विद्यार्थियों को टैबलेट प्रदान किया जाना अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक पहल है। यह कदम विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के साथ-साथ उनके वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं नवाचार क्षमता को और अधिक सशक्त करेगा। कार्यक्रम में जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक प्रवीन मित्तल ने इस पहल की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *