कायमगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता: दंपत्ति हत्याकांड का आरोपी आलाकत्ल सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार

1 Min Read

कायमगंज | फर्रुखाबाद |

कायमगंज कोतवाली पुलिस ने वृद्ध दंपति हत्याकांड के मामले में उनके किराएदार व रिश्तेदार जितेंद्र गुप्ता पुत्र मुरारी लाल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया | जितेंद्र गुप्ता ने पुलिस के सामने पूरी घटना का इकवाले जुर्म भी किया है| 27 फरवरी को कायमगंज के मोहल्ला कूंचा निवासी बुजुर्ग पुरुषोत्तम कौशल व उनकी पत्नी पुष्पा देवी की दिनदहाड़े उनके ही घर में गला घोट कर हत्या कर दी थी | दंपति की हत्या के मामले में जनपद एटा थाना नयागांव के ग्राम अकबरपुर लाल सहाय निवासी विमल कुमार गुप्ता की तहरीर पर अज्ञात अभियुक्त द्वारा उनके सास ससुर की हत्या कर दी गई थी। अभियुक्त की निशान देही पर हत्या में प्रयोग किया गया बिजली का तार बरामद कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया कि वह मृतक के घर पर करीब 8 वर्ष से रह रहा था वृद्ध दंपति पैरालिसिस से वह उनकी सेवा भी करता था। भविष्य में अपना मकान देने का भी आश्वासन दिया था, लेकिन दंपति अपने मकान को 30 लाख रुपए में बेच रहे थे इसी खुन्नस में अभियुक्त ने दोनों लोगों की हत्या कर दी।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *