करंट लगने से 9 वीं के छात्र की दर्दनाक मौत, बचाने में बड़ा भाई भी झुलसा ।

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

शमशाबाद/फर्रुखाबाद /

जिले के शमशाबाद थाना क्षेत्र में एक बेहद दुखद हादसा सामने आया है। यहाँ रविवार शाम बिजली का तार और बोर्ड ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से कक्षा 9 के एक 15 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। वहीं, अपने छोटे भाई की जान बचाने के प्रयास में उसका बड़ा भाई भी करंट से बुरी तरह झुलस गया, जिसे उपचार के बाद बचा लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना शमशाबाद थाना क्षेत्र के अजीजाबाद स्थित मजरा लुखड़पुरा में रविवार शाम करीब 3 बजे घटित हुई। लुखड़पुरा निवासी ज्ञान सिंह यादव का 15 वर्षीय पुत्र रोहित घर में बिजली न आने के कारण मीटर की केबल और बोर्ड को ठीक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान अचानक करंट दौड़ गया और वह उसकी चपेट में आकर चिपक गया।

रोहित की चीख-पुकार सुनकर उसका बड़ा भाई शिवम उसे बचाने के लिए दौड़ा, लेकिन दुर्भाग्यवश वह भी करंट की चपेट में आ गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और सूझबूझ दिखाते हुए लाठी-डंडों की मदद से दोनों भाइयों को करंट से छुड़ाया।

गंभीर हालत में दोनों भाइयों को आनन-फानन में फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद रोहित को मृत घोषित कर दिया। वहीं, शिवम का इलाज कर उसे बचा लिया गया है और परिजन उसे लेकर घर लौट आए हैं।

बताया जा रहा है कि मृतक रोहित दो भाइयों में छोटा था और उसकी एक विवाहित बहन शिवांगी भी है। इस अचानक हुए हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *