फर्रुखाबाद/
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। नई टीम में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से अनुभवी और युवा कार्यकर्ताओं का संतुलन देखने को मिला है। घोषित सूची में कई पदों पर नए चेहरों को स्थान दिया गया है, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
जिलाध्यक्ष द्वारा जारी सूची के अनुसार जिला उपाध्यक्ष पद पर वीरेन्द्र कठेरिया, अनुराग दुबे, रश्मि दुबे, सर्वेश कुशवाहा, जितेन्द्र सिंह, अश्नील दिवाकर, संदेश राजपूत और अभिषेक बाथम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं जिला महामंत्री पद पर अमरदीप दीक्षित, हिमांशू गुप्ता और गोपाल राठौर को नियुक्त किया गया है। जिला मंत्री के रूप में अनुराग सिंह, अनूप पाल उर्फ पंकज पाल, शिवमोहन सिंह, मनोज गंगवार, अभिषेक बाजपेई, श्वेता दुबे, प्रतिभा राजपूत और हिना दुबे को शामिल किया गया है।
इसके अलावा संगठन में अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी नियुक्तियां की गई हैं। संजीव गुप्ता को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है। मीडिया की जिम्मेदारी शिवांग रस्तोगी को जिला मीडिया प्रभारी तथा पियूष त्रिपाठी मीडिया सह-प्रभारी, आईटी सेल संयोजक रजनीश मिश्रा के रूप में दी गई है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नई टीम संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।
