ठगी करने का सनसनीखेज मामला: फर्जी जी.एस.टी. कंपनी बनाकर करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़ |

3 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद

कायमगंज क्षेत्र में एक संगठित आपराधिक गिरोह द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर करोड़ों रुपये के जी.एस.टी. टैक्स की चोरी और ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

प्रार्थी ताहर सिंह पुत्र अंतराम निवासी करनपुर थाना कंपिल ने अपनी शिकायत में बताया था कि आरोपियों ने उसके नाम व पते का दुरुपयोग करते हुए फर्जी किरायानामा और कूट रचित दस्तावेज तैयार किए। इसके आधार पर एक नकली ट्रेडिंग कंपनी खड़ी कर अवैध रूप से लगभग 50 लाख रुपये का टैक्स हड़प लिया गया।

जब प्रार्थी ने इस फर्जीवाड़े का विरोध किया और सच्चाई जानने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसे गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि यह गिरोह सुनियोजित तरीके से फर्जी फर्म बनाकर अवैध तंबाकू कारोबार को बढ़ावा देता था और ट्रांसपोर्ट के जरिए माल भेजकर बड़े पैमाने पर जी.एस.टी. चोरी करता था।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने ग्रहों के सरगना जुबेर सरगना समेत नाम नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर लिया था ।त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरोह के तीन आरोपियों कोचेकिंग के दौरान एक संदिग्ध स्कॉर्पियो मेंस्वर अरबाज अली अमान पुत्र शकील और फैसल पुत्र अखिल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई उनके मोबाइल फोन की जांच में दर्जनों फर्जी फर्मो, ईमेल आईडी और व्हाट्सएप के माध्यम से अवैध बिल्डिंग के नेटवर्क का खुलासा हुआ है । आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया है कि वह एक बड़े गिरोह का हिस्सा है । इस दौरान जुबेर खान ,सुखबीर सिंह ,तालिब उर्फ तारिक, आशीष और अदनान सहित कई अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए हैं । पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है और गिरोह से जुड़े मुख्य आरोपी जुबेर व सुखबीर जेल में है । कि इस प्रकार के आर्थिक अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।यह मामला साफ दर्शाता है कि किस तरह संगठित गिरोह आम नागरिकों की पहचान का दुरुपयोग कर सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं, लेकिन पुलिस की सख्ती से ऐसे अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है।क्राइम इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह ने बताया कि तीन आरोपियों क्राइम इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह ने बताया कि तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ जारी है । मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *