सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति की बैठक सदर विधायक सुनीलदत्त द्विवेदी की अध्यक्षता में सम्पन्न।

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
1 Min Read

फतेहगढ़/ फर्रुखाबाद

समिति के माननीय सदस्यों द्वारा जनपद में संचालित विभिन्न सार्वजनिक उपक्रमों एवं निगमों की कार्यप्रणाली, प्रगति एवं जनहितकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान समिति ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति, वित्तीय प्रबंधन, सेवा वितरण की गुणवत्ता एवं आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। समिति द्वारा लोहिया अस्पताल में बन रहे क्रिटीकल केयर यूनिट का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया तथा कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

समिति के सदस्यों ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखते हुए कार्यों में तेजी लाई जाए। साथ ही, आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

बैठक में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे।

समिति का भ्रमण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *