सिंधी समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा के साथ भगवान झूलेलाल जन्मोत्सव व चेटीचंड पर्व धूमधाम से मनाया गया |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

फर्रुखाबाद/

भगवान श्री झूलेलाल का जन्मोत्सव एवं चेटीचंड पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। प्रातःकाल भगवान झूलेलाल का महास्नान कराया गया तथा बहिराणा साहब के रूप में ज्योति प्रज्ज्वलित की गई। समाज के लोगों ने एक-दूसरे को सिंधी नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। सभी ने सिंधी समाज की एकता, परिश्रम और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की सराहना की।

इसके बाद भगवान झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बहिराणा साहब (अमर ज्योति) को श्रद्धालुओं ने सिर पर धारण कर गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और डांडिया नृत्य के साथ नगर के प्रमुख मार्गों—पक्का पुल, किराना बाजार, चौक, रेलवे रोड—से होते हुए सिंधु मैदान (सिंधी कॉलोनी) तक यात्रा निकाली। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया तथा श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई।

सिंधु मैदान (सिंधी कॉलोनी) में पांचाल घाट दुर्वासा आश्रम के महंत ईश्वर दास ब्रह्मचारी ने भगवान झूलेलाल का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर सभी को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं एवं समाजसेवियों को शॉल, स्मृति चिन्ह, पुष्प एवं मोतियों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उनके दीर्घायु जीवन की कामना की गई।

सायंकाल पुनः शोभायात्रा सिंधु मैदान से भगवान झूलेलाल की झांकी के साथ निकाली गई, जिसमें युवाओं और युवतियों ने डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। रेलवे रोड स्थित संगम स्टूडियो पर संस्कार भारती के पदाधिकारियों ने पुष्प वर्षा व आरती कर यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान प्रांतीय महामंत्री सुरेंद्र पाण्डेय, अध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह, नवीन मिश्र (नव्वू भइया), गौरव मिश्रा (बंटी), अरविंद दीक्षित, कुलभूषण श्रीवास्तव, संजय गर्ग, नरेंद्र मिश्र, रविंद्र भदौरिया, अनुराग पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। यात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत करते हुए अंत में पांचाल घाट पर दीपदान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।कार्यक्रम में मुखिया आत्माराम दवानी, ईश्वर दास शिवानी, सुंदर दास, टाइगर पंडित, संजय शर्मा, रणवीर सिंह परिहार (पूर्व प्रधानाचार्य), डॉ. नवनीत गुप्ता, डॉ. ज्योति गुप्ता, हिन्दू महा सभा युवा प्रदेश उपाध्यक्ष विमलेश मिश्रा, रजनी लैगवानी, अनिल मिश्रा, राजेश हजेला, प्रभु दयाल जेठानी, दिनेश शिवानी, रमेश चन्द्र औचानी, नरेश बचानी, सोनी जेठवानी, दिनेश बुधवानी, दीपक गरवानी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *