योगीराज में दबंगों का बोलबाला, घर में घुस कर महिला से की मारपीट, एसपी से रिपोर्ट दर्ज करने की मांग |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

शमशाबाद |

कोतवाली शमशाबाद क्षेत्र के मोहल्ला पलिया निवासी सीमा देवी पत्नी कुलदीप कुमार ने पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि वह अपने परिवार में अलग-अलग मकान में रह रही है। उसके पति मजदूरी का कार्य करते हैं । परिवार में रमेश चंद एवं ध्रुव सिंह दबंगई उसके साथ करते हैं और आए दिन उसको गाली गलौज एवं लड़ाई झगड़ा करते रहते हैं तथा उसको एवं उसके परिवार को शांति ढंग से रहने नहीं देते हैं । पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि वह अपने परिवार के साथ सरकारी आवासीय कॉलोनी में निवास कर रही है विगत 17 मार्च की शाम 6:00 को अपने बच्चों के साथ मौजूद थीऔर उसका पति मजदूरी करने गया था परिवार के दबंग लोग घर में घुस कर आंगन में उसके साथ मारपीट की तथा उसका मंगल सूत्रऔर सोने के कुंडल परिवार के दबंग ध्रुव सिंह ने छीन लिए तथा उसके साथ अश्लील हरकत करने का भी प्रयास किया तथा उन दबंग लोगों ने उसकी सरकारी आवास की दीवार द्वेष भावना से तोड़ दी जब पीड़ित महिला ने इस संबंध में थाना पुलिस को शिकायती पत्र दिया तो उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की और उसको वहां से भगा दिया । पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक आरती सिंह से उक्त दबंग लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करके रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है| पीड़ित महिला ने भी सरकारी आवास तोड़ने की शिकायत नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार को भी शिकायती पत्र दिया है ।

अब देखना है की पीड़ित के साथ पुलिस क्या न्याय करती है |

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *