जिलाधिकारी द्वारा शमशाबाद थाने का आकस्मिक निरीक्षण, थाने में मची अफरा-तफरी |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

रिपोर्ट सुधीर सिंह |

शमशाबाद |

जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी द्वारा शमशाबाद थाने काआकस्मिक निरीक्षण करने पर थाने में हड़कंप मच गया और पुलिस कर्मियों में अफरा तफरी मच गई । सभी पुलिसकर्मी अपने-अपने काम करते नजर आए । निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्विवेदी सीधे कार्यालय पहुंचे और उन्होंने अपराध रजिस्टर को चेक किया । उन्होंने सख्त लहजे में कहा किफाइले एवं रिकॉर्ड हमेशा अपडेट रहे ।केवल कागजी खानापूर्ति बर्दाश्त नहीं की जाएगी । जिलाधिकारी ने महिला हेल्प डेस्क पर विशेष ध्यान दिया तथा निर्देश देते हुए कहा कि महिलाओं की शिकायतों पर तत्काल और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई होनी चाहिए । इसके बाद जिलाधिकारी ने माल खानाऔर हवालात का निरीक्षण किया ।थाना प्रांगण में पसरी गंदगी को देखकर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए पुलिसकर्मियों को गहरी फटकार लगाई तथा साफ सफाई रखने के लिए निर्देश दिए । थानाध्यक्ष रमेश सिंह को चेतावनी देते हुए कहा कि कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए ,चुस्त दुरुस्त रखने के लिए क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाई जाए और फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना जाए तथा सामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए ।जिलाधिकारी केआकस्मिक निरीक्षण के दौरान थाना प्रांगण में पुलिसकर्मियों में अफरा तफरी का माहौल देखा गया । निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मी सतर्क नजर आ रहे थे ।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *