तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से बुजुर्ग सब्जी विक्रेता की मौत, कानपुर ले जाते समय तोड़ा दम ।

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

फर्रुखाबाद

कादरी गेट थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग सब्जी विक्रेता की जान चली गई। तेज रफ्तार ऑटो ने सब्जी विक्रेता की रेहड़ी में इतनी जोरदार टक्कर मारी कि ऑटो भी पलट गया। गंभीर रूप से घायल वृद्ध ने कानपुर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

35 वर्षों से लगा रहे थे रेहड़ी।

जानकारी के अनुसार, फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बंधुआ गांव के रहने वाले सोनपाल (65 वर्ष) पिछले 35 सालों से रेहड़ी पर सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह हर दिन की तरह मंगलवार सुबह भी सब्जी लेने के लिए मंडी जा रहे थे।

मधुर मिलन गेस्ट हाउस के पास हुआ हादसा।

सुबह के समय जब सोनपाल अपनी रेहड़ी लेकर मधुर मिलन गेस्ट हाउस के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ऑटो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रेहड़ी के परखच्चे उड़ गए और ऑटो भी सड़क पर पलट गया।

कानपुर ले जाते समय काली नदी के पास हुई मौत

हादसे में गंभीर रूप से घायल सोनपाल को स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से तत्काल लोहिया अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें शहर के ही एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उन्हें कानपुर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उन्हें कानपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में काली नदी के पास सोनपाल की सांसें थम गईं।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सोनपाल की मौत की खबर जैसे ही उनके घर पहुंची, परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक के परिवार में उनकी पत्नी सुनीता और तीन बेटे- मनोज, अर्पित और राहुल माथुर हैं। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के बेटों ने पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर दिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *