कायमगंज सरकारी अस्पताल में प्रसूताओं के परिजनों से अवैध वसूली, मना करने पर मारपीट का आरोप

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

कायमगंज |

भ्रष्टाचार की पोल खोलता कायमगंज सीएचसी में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, सरकारी अस्पताल में प्रसूताओं के परिजनों से अवैध वसूली का मामला सामने आया है नर्स शीतल ने 2100 रूपए मांगे, न मिलने पर आग बबूला हुई, प्रसूता के परिजनों ने मर्जी से 700 रुपए दिए, लेकिन नर्स ने गालियाँ देकर प्रसूता के पति को थप्पड़ जड़े | परिजनों ने नर्स की अवैध वसूली और 102 एंबुलेंस ड्राइवर पर पैसे न देने पर मारपीट का आरोप लगाया | ग्राम गौऊटोला निवासी जगतराम ने बताया कि 8 मार्च की रात 1 बजे उनकी पुत्रबधू जय देवी ने बेटे को जन्म दिया जो कि बिलकुल स्वस्थ था | परिजनों में ख़ुशी का माहौल था ख़ुशी के माहौल में नर्स ने उसके पुत्र से मारपीट की |परिजनों ने नर्स की अवैध वसूली का वीडियो बनाया | हद तो जब हुई कि एम्बुलेंस चालक ने गुंडई दिखाते हुए मोबाइल छीन लिया और वीडियो डिलीट कर दिया लेकिन एक वीडियो बच गया जिसे अस्पताल प्रशासन को सौप दिया|

परिजनों ने सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर नर्स की अभद्रता और अवैध वसूली की शिकायत की | मामले को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल अधीक्षक डॉ विपिन कुमार ने मामले की जाँच बैठा दी है और बताया कि दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही की जाएगी |

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *