लघुशंका करने के लिए सड़क पार कर रहे युवक की अज्ञात वाहन से दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
1 Min Read

मेरापुर/कायमगंज |

थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव उमरैल निवासी नीरज (26) पुत्र सोबरन अपने अन्य परिजनों के साथ पिकअप से लगुन चढ़ाने जलेश्वर गया था। देर रात बापस आते समय जलेश्वर से निकलते ही उसे पेशाब लगी और उसने अपनी गाड़ी रूकवाई जैसे ही वह पेशाब करने के लिए सड़क पार कर रहा था वैसे ही उसे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी टक्कर लगते ही वह दूर जा गिरा और गंभीर घायल हो गया परिजन उधर दौड़े जब तक अज्ञात वाहन वाला वाहन लेकर भाग चुका था। इधर घायल को गंभीर हालत में जलेश्वर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां यह प्रातः तक भर्ती रहे डॉक्टर के कहने पर परिजन घर ले गए घर पर पहुंचते ही नीरज की अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन सीएचसी लाये जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया पत्नी मंजू दहाड़े मार मार कर रो रही थी. मृतक अपने पीछे एक बेटी पलक (12) व एक बेटा कृष्णा(10) छोड़ गया है पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *