नाले के जलभराव से किसानों की फसलें बर्बाद, ग्राम प्रधान ने झाड़ा पल्ला

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

कायमगंज/

विकासखंड कायमगंज के गांव अताईपुर कोहना के कुछ किसानों पर इस समय दोहरी मार पड़ रही है। एक तरफ किसानों के आलू की फसल का बाजिब दाम न मिलने से किसान वैसे भी परेशान है। और मन्दी के चलते आलू की फसल की लागत नहीं निकल पा रही है। दूसरी तरफ प्रशासनिक अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों की उदासीनता से किसान परेशान है । ग्रामीण प्रमोद, विनोद, बृजेश ,अतुल नमन ने बताया कि गांव के नाले का पानी चकरोड पर प्रधान बृजेश ने करवा दिया है।चकरोड से होते हुए पानी किसानों की तंबाकू व गेहूं व अन्य फसलों में जा रहा है । जिससे फसलें भी बर्बाद हो रही हैं ।इसके साथ ही ग्रामीण और राहगीरों को चकरोड से निकलने में भी भारी कठिनाइयों हो रही है। कई राहगीर इस चकरोड पर भरे पानी में गिर भी चुके हैं। नाले का पानी खेतों में घुसने से किसानों की फसलें बुरी तरह बर्बाद हो रही हैं। नाले का पानी सुचारू रूप से बहने के बजाय सड़कों और सीधे खेतों में जा रहा है। जलभराव के कारण फसलों को भारी नुकसान हो रहा है, जिससे उनकी मेहनत और लागत दोनों डूबती नजर आ रही है। जब प्रधान को मौके पर बुलाया गया, तो उन्होंने समस्या को सुना तो सही लेकिन कोई ठोस समाधान देने के बजाय मौके से भाग खड़े हुए।

​ग्रामीण नाले की निकासी का स्थाई समाधान निकालने की मांग कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि खबर प्रसारित होने के बाद प्रशासन इस ओर ध्यान देता है या किसानों को यूँ ही उनके हाल पर छोड़ दिया जाएगा। जब संबंध में ग्राम प्रधान बृजेश से बात की गई तो उन्होंने बताया कि समस्या का स्थाई समाधान किया जाएगा । वही खंड विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद का कहना है किआज ही यह समस्या उनके संज्ञान में आई है ग्रामीणों द्वारा समस्या की कोई लिखित शिकायत पूर्व में नहीं की गई। मौके पर सचिव को भेजकर यथा स्थिति जांच कराई जाएगी ।और ग्रामीणों की समस्या को जल्द ही दूर किया जाएगा ।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *