बेटी को विदा कराने गए पिता की ससुरालियों ने की पीट-पीटकर हत्या – पुलिस जांच में जुटी

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

कायमगंज/

कायमगंज क्षेत्र के जयसिंहपुर गांव के निवासी सुरेंद्र सिंह यादव (59) के साथ जो हुआ, वह किसी को भी झकझोर कर रख देगा। 19 फरवरी को सुरेंद्र सिंह अपने बेटे उपेंद्र के साथ अपनी बेटी अनीता को उसके ससुराल गगांव मिहुता, थाना अलीगंज, एटा से विदा कराने पहुंचे थे। परिवार का आरोप है कि ससुराल वाले पहले से ही दहेज में बाइक, सोने की अंगूठी और एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। जब सुरेंद्र सिंह ने असमर्थता जताई, तो बात इतनी बिगड़ गई कि 20 फरवरी को ससुरालियों ने लाठी-डंडों और फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया।

13 दिन अस्पताल में मौत से जंग इस बर्बर हमले में सुरेंद्र सिंह के शरीर की आठ जगहों की हड्डियां टूट गईं और सिर में गंभीर चोटें आईं। उनके बेटे उपेंद्र को भी काफी चोटें आईं। पिता-पुत्र को तुरंत अलीगंज सीएचसी ले जाया गया, जहाँ से हालत गंभीर होने पर उन्हें एटा और फिर आगरा के निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की तमाम कोशिशें कीं, लेकिन 13 दिनों तक मौत से संघर्ष करने के बाद गुरुवार को सुरेंद्र सिंह ने दम तोड़ दिया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

न्याय की राह पर परिवार

घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है। बेटे उपेंद्र ने अलीगंज थाने में अपने बहनोई और उसके परिजनों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तहरीर दी है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गई है। सवाल यह है कि आखिर कब तक दहेज के लालच में ऐसे बेगुनाह अपनी जान गंवाते रहेंगे?

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *